Noida International Airport
Noida International Airport ने अपने नेतृत्व ढांचे में अहम बदलाव करते हुए नीतू समरा को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO ) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और तब तक जारी रहेगी, जब तक निदेशक मंडल औपचारिक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेता।
यह निर्णय नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के हालिया निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, जिसमें भारत में संचालित हवाई अड्डों के सीईओ का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य किया गया है। नीतू समरा अक्टूबर 2021 से एयरपोर्ट की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने परियोजना के महत्वपूर्ण चरणों में वित्तीय प्रबंधन, रणनीतिक योजना और कॉर्पोरेट गवर्नेंस की जिम्मेदारी संभालते हुए एयरपोर्ट के विकास में अहम भूमिका निभाई है।वहीं, अगस्त 2020 से सीईओ पद पर रहे क्रिस्टोफ श्नेलमान अब निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देंगे और परियोजना के संचालन एवं परिवर्तन प्रक्रिया में सहयोग जारी रखेंगे।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन डेनियल बिरचर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मार्च 2026 में एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब लक्ष्य जल्द से जल्द संचालन शुरू करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रबंधन बदलाव नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है और इससे नेतृत्व में निरंतरता भी बनी रहेगी। Noida International Airportको एक आधुनिक विमानन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

