Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD)

Delhi,Hariyana के साथ ही कई राज्यों में भीषण गर्मी केहालात हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों में Heat wave की स्थिति और भी तीव्र होने की आशंका है।

IMD ने बुधवार को बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और Delhi, के कुछ इलाकों में 24 एवं 25अप्रैल को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 25 अप्रैल के बीच और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 26 अप्रैल केबीच Heat wave चलने की आशंका है। राजस्थान में 24 से 26 अप्रैल, मध्य प्रदेश में 23 से 26 अप्रैल के बीच,छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल के बीच और गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल, बिहार एवं झारखंड में 22 एवं 23 अप्रैल को Heat wave चलने की आशंका है।Heat wave की चेतावानी के साथ ही मौसम विभाग ने 22 से 25 अप्रैल के बीच ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश,यानम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक औरतटीय गुजरात के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र परिस्थितियों का पूर्वानुमान लगाया है।

Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान

Delhi,, ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ ही कोंकण और गोवा में रात के समय गर्ममौसम रहने की संभावना है।इसके साथ ही पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश से हालात में थोड़ी राहत मिलने कीसंभावना है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर गरज-चमक के साथ बारिशहोने का अनुमान लगाया है, साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने कापूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment