विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में रोजगार महोत्सव Job Fair–2026: 1790 युवाओं का चयन
गौतमबुद्धनगर, 25 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के अंतर्गत आज दादरी स्थित विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन (VGI) में भव्य रोजगार महोत्सव–2026 Job Fair का सफल आयोजन किया गया। इस बृहद रोजगार मेले में 4911 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 1790 युवाओं का साक्षात्कार के उपरांत चयन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे
चयनित युवक-युवतियों को मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।
113 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग
रोजगार मेले में 113 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें आर्या फैशन, यामाहा, सैमसंग, डेंसो, जूबिलेंट फूड, मदरसन, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसी बैंक जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं।

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया गया था। आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बीबीए, एमबीए और फार्मेसी योग्यता वाले युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आर्या फैशन ने खोले अवसरों के द्वार
प्रमुख एक्सपोर्ट हाउस आर्या फैशन ने भी इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की। कंपनी द्वारा डिज़ाइनर्स (फ्रेशर्स एवं अनुभवी), प्रोडक्शन सुपरवाइज़र्स, लाइनमैन, ऑडिटर, एचआर, क्वालिटी कंट्रोलर्स, प्रोडक्ट चेकर, शिपिंग एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट्स और न्यू डिज़ाइनिंग सैंपलिंग कंस्ट्रक्टर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की गई।
कंपनी की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने सरकार के रोजगार मिशन की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त कदम
जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे रोजगार महोत्सव युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह आयोजन न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक सिद्ध हुआ, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम भी साबित हुआ।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

