Greater noida में 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
Greater noida जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर एवं हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, Greater noida के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टीट्यूट केंपस ग्रेटर नोएडा में 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रोजगार में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 63 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले के लिए लगभग 2200 युवक-युवतियों ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया था, जिनमें से 363 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया।इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार देकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले को अभ्यर्थियों एवं कंपनियों दोनों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसे युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।
ये भी पढ़ें…….
- Badshahpur चंद मिंटो की बारिश से जलमग्न हुईं शहर की सड़कें, प्रशासन के दावों की खुली पोल
- Greater noida के सरकारी स्कूलों का मई से होगा कायाकल्प
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Akshaya Tritiya: समृद्धि, आस्था और नए आरंभ का सनातन पर्व
- Gautam budh nagar श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

