राष्ट्रीय मंच पर जीएनआईओटी (GNIOT) ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का परचम 

GNIOT

राष्ट्रीय मंच पर जीएनआईओटी (GNIOT) ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का परचम

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए GNIOT ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट  को वर्ष 2026 में आयोजित एंटरप्रेन्योर इंडियन एजुकेशन अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित सम्मान “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान – स्टैंडअलोन” से सम्मानित किया गया है।

GNIOT
GNIOT

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान में वैश्विक परामर्शदाता संस्था अर्न्स्ट एंड यंग आधिकारिक मूल्यांकनकर्ता के रूप में शामिल रही, जिसने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की।

यह पुरस्कार उन संस्थानों को प्रदान किया जाता है जो शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना, अनुसंधान एवं नवाचार, छात्र उपलब्धियों, उद्योग–शैक्षणिक सहयोग, सशक्त नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। जीएनआईओटी ग्रुप ने इन सभी मापदंडों पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर नैक ए प्लस एवं एनबीए मान्यता प्राप्त जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने संस्थान की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जीएनआईओटी परिवार की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता तथा जीआईएमएस संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को गुणवत्ता-आधारित शिक्षा, नवाचार, उद्योग संलग्नता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतिफल बताया। उन्होंने दोहराया कि संस्थान भविष्य में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।

यह सम्मान संस्थान के समर्पित शिक्षकों, कर्मठ कर्मचारियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावकों और सशक्त पूर्व छात्र समुदाय को समर्पित है, जिनके निरंतर सहयोग और विश्वास ने जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को राष्ट्रीय पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment