ग्रेटर नोएडा में जोमैटो (Zomato) पर नकली ब्रांड की मिठाइयों से ठगी, आईएएस अधिकारी भी बने शिकार
ग्रेटर नोएडा। होली के मौके पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का फायदा उठाकर मिलावटखोरों ने नामी ब्रांड की आड़ में ग्राहकों को चूना लगा दिया। मामला तब उजागर हुआ जब शहर में तैनात एक आईएएस अधिकारी भी इस ठगी का शिकार हो गए। आरोपी फर्म ने मशहूर ब्रांड हल्दीराम से मिलता-जुलता नाम इस्तेमाल कर ऑनलाइन मिठाइयों की बिक्री की और ग्राहकों को घटिया गुणवत्ता का सामान भेजा।

जानकारी के अनुसार लोकप्रिय फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato पर एक फर्म ने खुद को प्रसिद्ध ब्रांड से मिलता-जुलता दिखाकर लिस्ट कराया था। ग्राहकों को भ्रम हुआ कि वे नामी ब्रांड की मिठाइयां ऑर्डर कर रहे हैं, जबकि असल में उन्हें किसी अन्य फर्म का सामान भेजा जा रहा था।
4629 रुपये का किया था ऑर्डर
बताया जा रहा है कि शहर में तैनात एक आईएएस अधिकारी ने होली के अवसर पर प्रतिष्ठित ब्रांड समझकर 4629 रुपये की मिठाइयों का ऑर्डर किया था। डिलीवरी पहुंचने पर जब बॉक्स पर किसी बड़े ब्रांड का नाम अंकित नहीं मिला और बिल भी उपलब्ध नहीं कराया गया, तो अधिकारी को शक हुआ।
आरोप है कि मिठाइयों में चांदी के वर्क की जगह एल्युमिनियम की परत का इस्तेमाल किया गया था। पैकेजिंग भी साधारण थी और कीमत ब्रांडेड मिठाइयों से अधिक वसूली गई थी। स्थिति स्पष्ट होने पर आईएएस अधिकारी ने मिठाई लेने से इनकार कर दिया और तुरंत पुलिस व फूड सेफ्टी विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
जांच शुरू, फर्म हटाई गई प्लेटफॉर्म से
जांच में सामने आया कि संबंधित फर्म ने मशहूर ब्रांड से मिलता-जुलता नाम रखकर ग्राहकों को भ्रमित किया। मामला सामने आने के बाद Zomato ने संबंधित फर्म को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। विभाग ने प्लेटफॉर्म से विक्रेता की पूरी जानकारी, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन दस्तावेज मांगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान इस तरह की फर्जी फर्में सक्रिय हो जाती हैं और ग्राहकों की अधिक मांग का फायदा उठाती हैं।
ग्राहकों को दी गई सलाह
फूड सेफ्टी विभाग ने ग्राहकों को सावधान रहने की सलाह दी है —
ऑर्डर करते समय विक्रेता का पूरा नाम और रेटिंग जांचें
लाइसेंस संबंधी जानकारी देखें
डिलीवरी के समय बिल अवश्य लें
पैकेजिंग और ब्रांड नाम की पुष्टि करें
दोषी पाए जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

