ग्रेटर नोएडा में 20 वेंडरों (vendors) को मिला स्थायी प्लेटफॉर्म, ट्रैफिक व्यवस्था होगी सुदृढ़
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से निर्मित वेंडिंग जोन में मंगलवार को 20 पात्र वेंडरों (vendors) को प्लेटफॉर्म आवंटित किए गए। तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में वेंडरों को आवंटन पत्र सौंपे।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्राधिकरण की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को आजीविका का स्थायी साधन मिला है। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्लेटफॉर्म मिलने से अब वेंडर सड़क किनारे रेहड़ी नहीं लगाएंगे, जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।

12 सेक्टरों में बनाए गए 769 प्लेटफॉर्म
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशन में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के 12 सेक्टरों—अल्फा-2, बीटा-1 व 2, सेक्टर-36, ओमीक्रॉन-1ए व 3, ज्यू-2 व 3, गामा-2, डेल्टा-1 व 3 और पाई-1 व 2—में कुल 769 प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं।
प्राधिकरण ने इन प्लेटफॉर्म का चरणबद्ध आवंटन शुरू कर दिया है। पहले चरण में 20 पात्र आवंटियों को अल्फा-2, बीटा-2 और सेक्टर-36 में प्लेटफॉर्म दिए गए हैं।
पारदर्शिता के साथ हुआ सत्यापन
अर्बन सर्विस विभाग के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में चयनित 109 पात्र आवंटियों के नामों पर आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इसके बाद प्राधिकरण ने सभी एसीईओ की समिति बनाकर दोबारा सत्यापन कराया। पूरी पारदर्शिता के साथ जांच के बाद प्रथम चरण में 20 वेंडरों को प्लेटफॉर्म देने का निर्णय लिया गया।
मूलभूत सुविधाओं से लैस हैं वेंडिंग (vendors) जोन
इन वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म के साथ शेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जैसे-जैसे अन्य वेंडिंग जोन विकसित होंगे, पात्र वेंडरों को चरणबद्ध तरीके से स्थान आवंटित किए जाएंगे।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि जिन सेक्टरों में सभी प्लेटफॉर्म आवंटित हो जाएंगे, वहां ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम भी उपस्थित रहे।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

