तेलंगाना के (FCDA) प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा मॉडल का किया अध्ययन
ग्रेटर नोएडा, 24 फरवरी 2026।
तेलंगाना सरकार की फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी (FCDA) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने यहां इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, भूमि अधिग्रहण, औद्योगिक नीतियों और वित्तीय मॉडल का विस्तृत अध्ययन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तेलंगाना सरकार हैदराबाद के निकट एक नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना बना रही है। इसी उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के विकास मॉडल को समझने के लिए यह दौरा किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण से लेकर भूखंड आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी साझा की।
बैठक में एफसीडीए के डिप्टी कलेक्टर (स्पेशल ग्रेड) वेंकटेश्वर लू, प्लानिंग ऑफिसर स्नेहमाला, डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वेंकट किरन और सहायक अर्बन प्लानर अक्षय कुमार शामिल रहे।
वहीं प्राधिकरण की ओर से एसीईओ सुमित यादव, महाप्रबंधक (वित्त) स्वतंत्र गुप्ता, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मास्टर प्लान से लेकर वित्तीय मॉडल तक प्रस्तुतीकरण
नियोजन विभाग ने मास्टर प्लान, सेक्टर ले-आउट, बिल्डिंग बायलॉज, बसावट नीति, भूमि अधिग्रहण की विभिन्न धाराओं और किसानों को दिए जाने वाले लाभों पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया।
परियोजना विभाग ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की जानकारी साझा की, जबकि वित्त विभाग ने प्राधिकरण के स्ववित्त पोषित मॉडल की प्रक्रिया समझाई। उद्योग विभाग ने औद्योगिक नीतियों, योजनाओं और आवंटन प्रणाली की जानकारी दी।
आईआईटीजीएनएल की टाउनशिप का भ्रमण
प्रतिनिधिमंडल ने IITGNL की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भी दौरा किया। यहां प्लग एंड प्ले सिस्टम, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और 24 घंटे बिजली-पानी की उपलब्धता जैसे प्रावधानों की जानकारी ली गई।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए कहा कि यहां से प्राप्त अनुभव तेलंगाना में नई टाउनशिप बसाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

