मोदीनगर Petrol and Diesel के दाम बढ़ने के विरोध में लोगों का तहसील पर प्रदर्शन

भारतीय किसान मजदूर मोर्चा

मोदीनगर,Petrol and Diesel व रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध में भारतीय किसानमजदूर मोर्चा के पदाधिकारियों ने मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। लोग बैलगाड़ीऔर भैंसा बुग्गी में बैठकर खाली रसोई गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि नीट परीक्षा लिकके दोषियों को भी सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबली गुर्जर सैकड़ों लोगों के साथ शनिवार पूर्वाहन 11बजे जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए मोदीनगर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय केसामने धरने पर बैठ गए।इस मौके पर बबली गुर्जर ने कहा कि Petrol and Diesel के दाम बढ़ने से आम आदमी व किसानों कोपरेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर का पूरा बजट बिगड़ गया है। उनका कहना है कि बुकिंग केबाद भी रसोई गैस सिलिंडर भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 45 से 50 दिन मेंसिलिंडर दिया जा रहा है जो गलत है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी अब रसोई गैस पर हीखाना बनता है। उन्होने चेतावनी दी कि यदि जल्द बढ़े दाम वापस नहीं हुए तो आरपार की लड़ाई लड़ीजाएगी।

मोदीनगर Petrol and Diesel के दाम बढ़ने के विरोध में लोगों का तहसील पर प्रदर्शन
मोदीनगर Petrol and Diesel के दाम बढ़ने के विरोध में लोगों का तहसील पर प्रदर्शन

नीट पेपर लीक छात्रों के साथ धोखा

मोर्चा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज प्रजापति ने कहा कि एक माह के अंदर नीट, एकेटीयूसहित अन्य विभागों के पेपर लीक हुए हैं। नीट पेपर लीक होना केंद्र सरकार के लिए शर्म की बात है।अब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पेपर लीक होना छात्रों केसाथ धोखा है। इस बात को लेकर जेनजी कभी भी सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरूकर सकते हैं। महगाई पर प्रधानमंत्री, मंत्री या कोई बड़ा अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचे ग्रामीणसुबह 10 बजे मोर्चा के पदाधिकारी सीकरी पेट्रोल पंप के पास एकत्र हुए। इसके बाद वह बैलगाड़ी, भैंसाबुग्गी व वाहनों में बैठकर जुलूस के रूप में मोदीनगर तहसील पहुंचे। लोग हाथ में खाली सिलिंडर लेकरनारेबाजी कर रहे थे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस मौके पर राहुलगुर्जर, नीरज प्रजापति, हरेंद्र शर्मा, निर्दोष खटाना, इस्तेकार, उत्तम कुमार, तिलकराज अदाना, साहबसिंह, बबलू, गुलाब, राहुल वाल्मिकी, देव कुमार, राज वर्मा, मोनू गुर्जर, विनोद, खान मोहम्मद, सुनीलसहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Read this also

Related posts

Leave a Comment