Film city का शिलान्यास
Greater noida मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी महीने यमुना प्राधिकरण(YEIDA) क्षेत्र मेंविकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय Film city का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके अलावा वह नईइकाइयों की नींव भी रख सकते हैं। अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
यमुना सिटी के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय Film city को एक हजार एकड़ में विकसित किया जाना है। परियोजना का पहलाचरण 230 एकड़ में विकसित होगा। इसके भू-लेआउट और मास्टर प्लान दोनों को मंजूरी मिल चुकी है।बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू Film city प्राइवेट लिमिटेड फिल्म सिटी बनाएगी। कुल 230 एकड़ क्षेत्र मेंसे 155 एकड़ में औद्योगिक और 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां विकसित की जाएंगी।
प्रथम चरण में फिल्म सिटी के निर्माण में कुल 1510 करोड़ का खर्च आएगा।

यमुना एक्सप्रेसवेऔद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष को रजत जयंतीसमारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में एक माह में करोड़ों के निवेश को धरातल पर उतारनेका लक्ष्य है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। इसके लिएमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण भेजा गया है, वहां से जवाब मिलने के बाद तिथि घोषित कीजाएगी।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

