LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
LPG सिलेंडर पिछले कुछ समय से गैससिलिंडर की महंगाई को लेके बहुत हलचल मच रखी है आए दिन कोई न कोई खबर आ ही जाती है। देश में एक बार फिर महंगाई ने बड़ा झटका दिया है। 1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब ₹933 से ₹993 तक की वृद्धि कर दी है, जिससे व्यापारिक वर्ग पर सीधा असर पड़ा है।

पिछले कुछ दिनों से लोग इस चिंता में थे की कही ईरान में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी का असर गैस की कीमतों पर पड़ेगा या नहीं। पर 1 मई ने ये चिंता भी दूर कर दी, दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल LPG सिलेंडर लगभग ₹3,071.50 का हो गया है। बढ़ोतरी तो पहले भी हुए है पर ये बढ़ोतरी पिछले कुछ महीनों में सबसे बड़ी कीमत मानी जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम जनता को फिलहाल सीधी मार से बचाने की इस बार पूरी कोशिश की गई है। हालांकि इस कीमत वृद्धि का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और छोटे व्यापारियों पर जरूर पड़ेगा, क्योंकि उनका खर्च सीधे बढ़ जाएगा। ऐसे में आने वाले समय में बाहर खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

आखिर क्या है वजह ?
इस बढ़ोतरी के पीछे की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव माना जा रहा है।ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट ने तेल और गैस की सप्लाई को सीधा प्रभावित किया है। जिसके चलते कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है
और क्या नए बदलाओ हुआ है ?
मिडिल ईस्ट से तेल-गैस की सप्लाई रुकने के बाद से सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी में कई बदलाव किया है, ताकि लोग पैनिक ना हों सभी की समय से गई मिले और व्यवस्था सही तरीके से चलती रह। LPG सिलेंडर को लेकर नियमों में बदलाव हुआ है, जो आज यानी 1 मई से प्रभावी है।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

