Noida Airport
Noida नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी मिलने के बाद अब Noida Airport से उड़ानों का रास्ता पूरी तरहसाफ हो चुका है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में यहां से विमानों की टिकट बुकिंग सेवा शुरू हाेजाएगी इसके लिए Yamuna International Airport Limited ने एयरलाइंस से बातचीत शुरू करदी है।
Yamuna International Airport Limited ने बुधवार काे जारी बयान में कहा कि बकास ने Noida Airport के लिए एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी दे दी है। यह उड़ानों के लिएअंतिम बाधा थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस मंजूरी का मतलब कि एयरपोर्ट पर सुरक्षासे जुड़ी सभी व्यवस्था और प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार पूरी कर ली गई हैं। अब कंपनी एयरलाइंसऔर अन्य पार्टनर्स के साथ मिलकर उड़ानों की शुरुआत के लिए तारीख तय करेगी। पूरा ध्यान इसबात पर है कि सभी सिस्टम, प्रक्रियाएं और कर्मचारी पूरी तरह तैयार हों, ताकि एयरपोर्ट का संचालनसुरक्षित, सुचारु और बिना किसी परेशानी के शुरू किया जा सके।
बयान में कहा गया कि उम्मीद लगाई जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर एयरपोर्ट से फ्लाइट टिकटबुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। मई माह के अंत तक Noida Airport से 17 शहरों के लिए उड़ानशुरू होने की उम्मीद है। पहले सिर्फ घरेलू और कार्गो विमान उड़ेंगे। विमान सेवा शुरू करने के लिएयापल ने इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा के साथ साझेदारी की है। वहीं, टिकट बुकिंग सेवा शुरूहोने के साथ ही शहरों की सूची के नाम का भी खुलासा कर दिया जाएगा।अधिकारियों के मुताबिक अगले एक सप्ताह में सभी प्रकार की बाधाओं को दूर कर फ्लाइट टिकटसेवा शुरू कर दी जाएगी। Noida Airport के संचालन के लिए अब सभी प्रकार की आपत्तियां दूर कीजा चुकी हैं।

पिछले दिनों ही यापल ने विदेशी सीईओ की सबसे बड़ी आपत्ति का निस्तारण करभारतीय सीईओ को नियुक्त किया था। यापल ने नीतू समरा को अंतरिम सीईओ नियुक्त करते हुएक्रिस्टोफ श्नेलमैन को निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा
सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को भी अब दूर किया जा चुका है।Noida Airport के लिए टैरिफ दरों को अंतिम रूप देने की तैयारीउड़ानों के लिए सभी प्रकार की मंजूरियां मिल चुकी हैं। Noida Airport के लिए टैरिफदरों को अंतिम रूप देने की तैयारी है। एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (ऐरा) ने हितधारकों(स्टेक होल्डर्स) के साथ बैठक कर ली है। Noida Airport के लिए एक एड-हॉक टैरिफ जारी कियाथा, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 210 से 980 तक यूजर डेवलपमेंट फीस(यूडीएफ) का सुझाव दिया गया था।
जल्द ही इस पर भी निर्णय लिया जाएगा। यह शुल्क एक अप्रैल2026 से 31 मार्च 2031 तक पांच वर्षीय नियंत्रण अवधि के लिए लागू किया जा सकता है।Noida Airport का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ हो चुका है। यहांघरेलू और कार्गो टर्मिनल बनकर तैयार है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का काम जारी है। प्रथमचरण में एयरपोर्ट को 1334 हेक्टेयर में पूरा किया गया है। इसमें 3900 मीटर लंबा पहला रनवे,यात्री टर्मिनल, एटीसी, कार्गो हब शामिल है। यापल उड़ानें शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।मई के अंत तक उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
Yamuna International Airport Limited के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और Noida Airport के सीईओआरके सिंह ने बताया कि Noida Airport के लिए एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी मिल गईहै। अब चार सप्ताह में एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। अगले सप्ताह तक टिकट बुकिंगसेवा भी शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट संचालित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहाहै।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

