Noida में जनसमस्याओं पर सिटीजन फोरम का प्रहार, SIT जांच व अवैध निर्माणों पर उठे गंभीर सवाल

Noida Media Club

Noida,  सामाजिक संस्था Noida सिटीजन फोरम ने शहर की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने Noida Media Club में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।

प्रेस वार्ता में सेक्टर-150 के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला प्रमुख रूप से उठाया गया। शालिनी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित SIT द्वारा तय समयसीमा के बजाय करीब तीन महीने में रिपोर्ट पेश करना गंभीर लापरवाही का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया गया, जबकि उच्च अधिकारियों की भूमिका को नजरअंदाज किया गया। फोरम ने मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक जांच की मांग की है।

Noida में जनसमस्याओं पर सिटीजन फोरम का प्रहार, SIT जांच व अवैध निर्माणों पर उठे गंभीर सवाल
Noida में जनसमस्याओं पर सिटीजन फोरम का प्रहार, SIT जांच व अवैध निर्माणों पर उठे गंभीर सवाल

शहर में अवैध बैंक्वेट हॉल और बारात घरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। शालिनी सिंह ने कहा कि जिन भवनों को प्राधिकरण अवैध घोषित कर चुका है, वहां कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे भवनों को ध्वस्तीकरण तक सील किया जाए और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

पर्यावरणीय समस्याओं पर चिंता जताते हुए फोरम ने सेक्टर-145 समेत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध डंपिंग ग्राउंड में लग रही आग को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और तत्काल स्थायी एवं वैज्ञानिक कचरा निस्तारण व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।पेयजल संकट को लेकर भी फोरम ने नाराजगी व्यक्त की। शालिनी सिंह ने कहा कि कई सेक्टर, गांव और सोसाइटी लंबे समय से स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं। उन्होंने नियमित जल आपूर्ति, जल गुणवत्ता की जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

इसके अलावा जर्जर सीवर व्यवस्था को भी गंभीर समस्या बताते हुए नई सीवर लाइनों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि खराब सीवर सिस्टम के कारण कई जगह जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो रही है।अंत में शालिनी सिंह ने कहा कि प्रशासन को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाह अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी, ताकि शहर में सुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान फोरम के महासचिव प्रशांत त्यागी, सचिव गरिमा त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment