जिला कारागार Gautam budh nagar का विजिट एवं मासिक निरीक्षण किया गया
Gautam budh nagar उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण Gautam budh nagar के निर्देशों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण Gautam budh nagar शिवानी रावत द्वारा आज जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का विजिट एवं मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिला कारागार Gautam budh nagar में 2501 बंदी निरूद्ध हैं तथा महिला बंदियों के साथ 03 शिशु भी रह रहे हैं। यह भी बताया गया कि कारागार में कोई भी बंदी निर्धारित सजा से अधिक अवधि तक निरूद्ध नहीं है। साथ ही इण्डिया विजन फाउंडेशन द्वारा बंदियों के कौशल विकास हेतु हेयर सैलून, डान्स क्लास, संगीतशाला, पेंटिंग एवं सिलाई कार्य जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे बंदी समय का सदुपयोग करते हुए कौशल प्राप्त कर सकें और रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान किशोर एवं महिला बंदियों के बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा उनसे उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। बंदियों के प्रकरणों से संबंधित कार्ड में आवश्यक सुधार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों के बीच कार्यरत पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य, खान-पान की गुणवत्ता एवं अन्य सुविधाएं जेल मैनुअल के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। साथ ही ग्रीष्मकालीन मौसम के दृष्टिगत महिला बैरक में रह रहे शिशुओं एवं वृद्ध बंदियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार एवं जेलर संजय साही उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

