Yamuna city Sec-29 में निर्माण कार्य में बाधा, उद्यमियों की शिकायत पर जांच

Yamuna city Sec-29 में निर्माण कार्य में उद्यमियों को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है

Greater noida: Yamuna city के Sec-29 में चल रहे निर्माण कार्यों में उद्यमियों को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों द्वारा बार-बार काम रुकवाने कीशिकायतों के बाद प्राधिकरण ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, Sec-29 में अपैरल पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क समेत कई परियोजनाएंनिर्माणाधीन हैं। यहां के 11 उद्यमियों ने शिकायत की है कि भूमि का कब्जा मिलने के बावजूदकिसान विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य में अड़चन डाल रहे हैं। कभी ट्यूबवेल, तो कभी फसल यामुआवजे के मुद्दे उठाकर काम रुकवाया जा रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए Yeida के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर.के. सिंह ने एकटीम गठित कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारीराजेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।मंगलवार को एसीईओ राजेश कुमार ने टीम के साथ मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और किसानों के साथ बैठक कर उनकी आपत्तियां सुनीं।

Yamuna city Sec-29 में निर्माण कार्य में बाधा, उद्यमियों की शिकायत पर जांच
Yamuna city Sec-29 में निर्माण कार्य में बाधा, उद्यमियों की शिकायत पर जांच

इस दौरान करीब 11 मामलों पर किसानों नेअपनी समस्याएं रखीं।अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के बाद किसानों को संतुष्ट कर लिया गया है और अब निर्माणकार्य में बाधा नहीं आएगी। प्राधिकरण ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए सभी पक्षों सेसहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment