JBJ Technology Limited कंपनी का भ्रमण
Greater noida जिलाधिकारी द्वारा आज JBJ Technology Limited, उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-3, Greater noida का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने कंपनी में तैयार किए जा रहे ऑटोमोबाइल पार्ट्स का अवलोकन करते हुए उनकी निर्माण प्रक्रिया को विस्तार से समझा।
जिलाधिकारी ने कंपनी में तैयार की जा रही है सीट बेल्ट बनाने वाले श्रमिकों की सराहना करते हुए कहा कि रोड सेफ्टी में सीट बेल्ट का महत्वपूर्ण योगदान है, सीट बेल्ट हजारों लोगों की जान बचाती है। उन्होंने उत्पादन की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रमिकों, विशेषकर असेंबली लाइन में कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद करते हुए उनको कंपनी में आयोजित हो रहे मेडिकल कैंप एवं उसमें उनके लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करायी।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंपनी परिसर में जिला प्रशासन, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन एवं यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में श्रमिकों हेतु आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, नेत्र एवं दंत जांचकी जानकारी ली तथा मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित श्रमिकों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी अनुभव जाने। श्रमिकों ने कार्य स्थल पर ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि निर्माण कार्य में सूक्ष्म स्तर की जांच के कारण श्रमिकों की आंखों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों एवं नियमित परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की प्रगति में गुणवत्ता एवं श्रमिकों की सुरक्षा दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य वातावरण एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, सहायक उपाध्यक्ष सहित जेबीजे टेक्नोलॉजी लिमिटेड से देवेंद्र शर्मा व संबंधित अधिकारी एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर


