IPL 2026 :चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
IPL 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) काप्रदर्शन अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सीजन के शुरुआती तीनों मुकाबलों में करारीशिकस्त झेलने के बाद टीम प्रबंधन और प्रशंसकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिएयुवा खिलाड़ियों के बजाय सबसे ज्यादा सवाल 18 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए कप्तान ऋतुराजगायकवाड़ पर उठ रहे हैं। गायकवाड़ न केवल बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे हैं, बल्कि मैदान परउनकी कप्तानी और रणनीतियों में भी वह धार नजर नहीं आ रही है, जिसके लिए CSK जानी जाती है। लगातार तीन हार ने टीम के प्लेऑफ की राह को अभी से मुश्किल बना दिया है।अगर मौजूदा सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला पूरी तरह खामोश नजरआता है। तीन मैचों में उन्होंने महज 13.66 की औसत से कुल 41 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठस्कोर केवल 28 रन रहा है।

एक सलामी बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर ऐसी शुरुआत टीम को दबावमें डाल रही है। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में भी गायकवाड़ चोट के कारण आधे सीजन से बाहरहो गए थे और तब भी उनका औसत मात्र 24.40 का रहा था। लगातार दो सीजन से जारी उनका यहसंघर्ष अब चेन्नई की जीत के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा साबित हो रहा है, जिससे टीम को मजबूतशुरुआत नहीं मिल पा रही है।राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्सअंक तालिका में काफी नीचे खिसक गई है। टीम के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा हो गया है।मध्यक्रम में प्रशांत वीर या कार्तिक शर्मा जैसेखिलाड़ियों पर हार का ठीकरा फोड़ने के बजाय जानकारोंका मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। सीएसके के लिए अब सबसे बड़ी चुनौतीअपनी रणनीति को फिर से तैयार करना और मानसिक रूप से मजबूत होकर मैदान पर उतरना है।
अबसभी की नजरें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां कप्तानगायकवाड़ को खुद आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करना होगा।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida में बिना कनेक्शन भेजा डेढ़ लाख का बिजली बिल, युवक परेशान
- IPL:Delhi Capitals ने Mumbai Indians को छह विकेट से हराया
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Ghaziabad :डेट के बहाने बुलाने के बाद युवक को रेस्तरां में बंधक बनाकर पीटा
- Noida:गैस बुकिंग के नाम पर साइबर Fraud, एपीके फाइल से खाते खाली
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : UP ATS का बड़ा धमाका, मेरठ और नोएडा के 4 आतंकी किये गिरफ्तार, लखनऊ स्टेशन को उड़ाने की थी साजिश-
Whatsapp : विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकास कार्यों का लिया जायजा
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एशिया का सबसे बड़ा रबर मेला IRE 2026 दिल्ली में, CM रेखा गुप्ता करेंगी शुभा

