Greater noida west में श्रमिकों के लिए बनेंगे फ्लैट

पतवाड़ी गांव के पास श्रमिकों के लिए किफायतीफ्लैट और हॉस्टल बनाने की योजना बनाई गई

Greater noida के पतवाड़ी गांव के पास श्रमिकों के लिए किफायतीफ्लैट और हॉस्टल बनाने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस परकई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल भी बनाए जाएंगे।

इसके अलावा, मल्टीस्पेशलिटी ईएसआई अस्पताल का निर्माण भी होगा।ग्रेनो वेस्ट में श्रमिकों के लिए फ्लैट बनेंगेपतवाड़ी गांव के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई, सात हॉस्टल भी बनाए जाएंगे Greater noida,कार्यालय संवाददाता। श्रमिकों के लिए किफायती फ्लैट बनाए जाएंगे। प्राधिकरण ने इसके लिए ग्रेटरनोएडा वेस्ट में पतवाड़ी गांव के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ शुक्रवार को श्रमिक दिवस के मौके पर कई परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।किफायती आवास की योजनाप्राधिकरण ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारी गुरुवार को व्यस्त रहे।

लखनऊ में होनेवाले कार्यक्रम का शिलान्यास स्थल और फैक्टरियों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्राधिकरण केनियोजन विभाग केअधिकारी के मुताबिक श्रमिकों के लिए फ्लैट बनाने के लिए पतवाड़ी गांव केपास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। फ्लैट का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। ये फ्लैट वनबीएचके और टू बीएचके होंगे। 2500 से अधिक फ्लैट बनाए जा सकते हैं।दरअसल जिले में श्रमिकों के लिए आवास बड़ी समस्या है। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों मेंकमरे का किराया 4000-5000 रुपये पहुंच गया। इसको देखते हुए श्रमिकों के लिए आवास सुविधामुहैया कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में बीते दिनों हुए हिंसक आंदोलन के बाद श्रमिकोंके लिए किफायती आवास और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराए की योजना पर काम तेज कर दियागया है। इस संबंध में प्राधिकरण के परियोजना और नियोजन विभाग को दिशा- निर्देश दिए गए हैं।

नॉलेज पार्क-5 में ईएसआई अस्पताल बनेगा
Greater noida वेस्ट के सेक्टर नॉलेज पार्क-5 में 350 बिस्तरों का मल्टीस्पेशलिटी ईएसआई अस्पतालबनेगा। इसके लिए सात एकड़ से अधिक जमीन दी जा चुकी है। प्राधिकरण ने कर्मचारी राज्य बीमानिगम (ईएसआईसी) के नाम जमीन की लीजडीड कर दी है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही निर्माणकार्य शुरू हो जाएगा।

कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे
प्राधिकरण ने कामकाजी महिलाओं के लिए पहले चरण में तीन हॉस्टल बनाने की योजना तैयार कीहै। अधिकारी के मुताबिक औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-2 में दो और इकोटेक-1 में एक हॉस्टल बनायाजाएगा। तीनों हॉस्टल एक-एक एकड़ में होंगे। यहां पर कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधामिलेगी।

चार श्रमिक हॉस्टल का निर्माण होगा
Greater noida की फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी हॉस्टल बनाए जाएंगे। प्राधिकरणके परियोजना विभाग ने इसके लिए औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3, 6, 12 और इकोटेक-1 एक्सटेंशनमें जगह चिह्नित की है। प्रत्येक हॉस्टल में 100- 100 श्रमिक रह सकेंगे। खाने-पीने की व्यवस्था भीकी जाएगी।

श्रमिक सुविधा केंद्र
शहर में रोजगार की तलाश में आने वाले श्रमिकों को इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए सेक्टरइकोटेक-3 में प्राधिकरण की ओर से श्रमिक सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटनबीते माह ही किया गया था। यहां महिला और पुरुष दोनों के बैठने के लिए कमरे बनाए गए हैं। यहांदो रजिस्टर रखे जाएंगे। एक रजिस्टर में श्रमिकों का नाम और नंबर लिखा रहेगा और दूसरे रजिस्टरमें उद्यमियों की जरूरत लिखा जाएगा।

इसमें कार्य और श्रमिकों की संख्या के बारे में जानकारीहोगी, जिससे उद्यमी अपनी जरूरत के हिसाब से कुशल श्रमिक को बुला सकेंगे। योजना के तहतइसी तरह अन्य औद्योगिक सेक्टरों में श्रमिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment