आंधी-तूफान का कहर
UP डिबाई :अचानक आई तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। 509 हाईवे पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के दानगढ़ के पास एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे न केवल यातायात पूरी तरह ठप हो गया, बल्कि बिजली के तार भी टूटकर सड़क पर फैल गए।
हाईवे पर पेड़ और बिजली तार गिरने से स्थिति बेहद खतरनाक हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते सड़क पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। लकड़ी काटने वाले की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ को हटाया गया। इस दौरान पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए जाम खुलवाने में अहम भूमिका निभाई।काफी प्रयासों के बाद आखिरकार सड़क से अवरोध हटाया गया और घंटों से फंसे वाहनों को राहत मिली।

आंधी-तूफान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्राकृतिक आपदाएं कितनी तेजी से सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन समय पर कार्रवाई से हालात संभाले भी जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

