Varanasi :Shri Kashi Vishwanath Temple में ऐप आधारित दर्शन व्यवस्था का कांग्रेस ने किया विरोध

Shri Kashi Vishwanath Temple Varanasi

Varanasi श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओंको बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर न्यास ने ऐप-आधारित नई व्यवस्था लागू करनेका निर्णय लिया है। यह व्यवस्था एक मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी।

शुक्रवार को इस नईव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।कांग्रेस के Varanasi महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने इसे आस्था पर प्रहार बताते हुए कहा कि बाबाविश्वनाथ के दरबार को व्यापार का केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे काशी की जनता कभीस्वीकार नहीं करेगी। राघवेन्द्र चौबे ने कहा की विश्व की प्राचीनतम जीवंत नगरी काशी, जहां हर गली मेंशिव का वास माना जाता है, जहां सदियों से संत, महात्मा, विद्वान, तपस्वी और करोड़ों श्रद्धालु बाबाविश्वनाथ के चरणों में शीश नवाते आए हैं, वहां अब आस्था को प्रशासनिक आदेशों और डिजिटलबाधाओं में कैद करने की कोशिश की जा रही है। यह काशी की आत्मा पर हमला है ।

Varanasi :Shri Kashi Vishwanath Temple में ऐप आधारित दर्शन व्यवस्था का कांग्रेस ने किया विरोध
Varanasi :Shri Kashi Vishwanath Temple में ऐप आधारित दर्शन व्यवस्था का कांग्रेस ने किया विरोध

महानगर अध्यक्षने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं एसडीएम मंदिरप्रशासन ने यह व्यवस्था थोपा है।मीडिया कर्मियों से बातचीत में चौबे ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि सनातन सभ्यता कीचेतना है। यह वह भूमि है जहां मोक्ष की कामना लेकर लोग आते हैं, जहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन मात्रसे भक्त अपने जीवन को धन्य मानते हैं। यहां दर्शन व्यवस्था कभी मोबाइल ऐप, पासवर्ड और तकनीकीजाल पर आधारित नहीं रही। यहां सदियों से श्रद्धा, विश्वास, परंपरा और सरलता ही प्रवेश का माध्यम
रही है। लेकिन वर्तमान प्रशासन ने बाबा के दरबार को कॉरपोरेट मॉडल पर चलाने का प्रयास शुरू करदिया है।

मंदिर प्रशासन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और एसडीएम अपनी सीमाएं भूल चुके हैं। जिनअधिकारियों की नियुक्ति श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था के लिए की गई थी, वही अधिकारीआज स्वयं को बाबा के दरबार का मालिक समझकर फरमान जारी कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्णऔर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी काशी की आस्था, संस्कृति, प्राचीनता और जनाधिकारों कीरक्षा के लिए हर संघर्ष करेगी।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment