Nirala Greenshire Society
Greater noida वेस्ट स्थित Nirala Greenshire Society में बिल्डर प्रबंधन द्वारा अचानक करोड़ों रुपये का पानी का बिल भेजे जाने पर लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है किबिल्डर ने करीब 1.64 करोड़ रुपये का बिल भेजा है
जिसे सभी फ्लैट मालिकों में बांटकर वसूला जा रहाहै।लोगों का कहना है कि सोसायटी में लोग पिछले आठ वर्षों से रह रहे हैं और हर महीने मेंटेनेंस शुल्क देतेहैं। बिजली का बिल वे अलग से स्वयं भरते हैं, लेकिन पानी के नाम पर कभी अलग से कोई शुल्क नहींलिया गया। उनका कहना है कि अब तक मेंटेनेंस में ही पानी का खर्च शामिल रहता था।सोसायटी के निवासी कपिल ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन ने नोटिस जारी कर कहा है कि यह बिलप्राधिकरण की ओर से आया है और इसे सभी निवासियों में बांटा जाएगा। हालांकि, लोगों का सवाल हैकि पहले कभी ऐसा बिल नहीं आया, तो अब अचानक इतनी बड़ी राशि क्यों मांगी जा रही है।


लोगों ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति हाल ही में शुरू हुई है, वह भी दिन में केवल सुबह और शामदो-दो घंटे के लिए ही मिलती है। ऐसे में इतने बड़े पानी के बिल को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं औरबिल्डर प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं। वहीं, इस मामले में बिल्डर प्रबंधन से संपर्क किया गया है, लेकिनसंपर्क नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

