Ram gopal verma ने अभिनेता Ranbir singhका खुलकर समर्थन किया
मुंबई, फिल्म डॉन 3 को लेकर जारी विवाद के बीच निर्देशक Ram gopal verma ने अभिनेता Ranbir singhका खुलकर समर्थन किया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज(एफडब्ल्यूआईसीई) द्वारा Ranbir singh के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किए जाने के बाद राम गोपालवर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए फेडरेशन के फैसले को कठघरे में खड़ा करदिया। उन्होंने कहा कि यह कदम फिल्म इंडस्ट्री या श्रमिकों के हित में नहीं, बल्कि एक पुरानी व्यवस्थाद्वारा अपनी ताकत दिखाने की कोशिश है।राम गोपाल वर्मा ने अपने बयान में एफडब्ल्यूआईसीई को कानूनी अधिकारों से रहित संस्था बताते हुएइसे कंगारू कोर्ट तक कह दिया।
उनका कहना है कि किसी निर्माता और अभिनेता के बीच हुए अनुबंधविवाद में हस्तक्षेप करना फेडरेशन का काम नहीं है। उन्होंने लिखा कि ऐसे मामलों का समाधान अदालतोंमें होना चाहिए, न कि किसी संघ द्वारा एकतरफा फैसले सुनाकर। वर्मा ने यह भी दावा किया कि Ranbir singh की सफलता से असहज कुछ लोगों के प्रभाव में यह फैसला लिया गया है और इसका उद्देश्यअभिनेता पर दबाव बनाना है।

निर्देशक ने आगे कहा कि Ranbir singh जैसे सितारे ही इंडस्ट्री को आगे बढ़ाते हैं और लाखों लोगों कोरोजगार देते हैं। उनके मुताबिक, अगर रणवीर किसी नई फिल्म के लिए हामी भर दें तो निर्माता उनकेसाथ काम करने के लिए कतार में खड़े हो जाएंगे। गौरतलब है कि विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंहने कथित तौर पर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 खुद को अलग कर लिया।
इसके बाद निर्माताओंने दावा किया कि उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इसी मामले में एफडब्ल्यूआईसीईसे शिकायत की गई थी, जिसके बाद अभिनेता के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया गया था।
Read this also
- 15 राज्यों में Storm and Rain का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में गिरेगा पारा!
- ईद-उल-अजहा( Eid al-Adha)आज, गुलजार हुए बाजार
- Noida सेक्टर-63 नवविवाहिता की मौत मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार
- Indirapuram में छत पर मंदिर बनाकर महिला कर रही तंत्र-मंत्र, मामला खुला तो VHP और बजरंग दल ने किया हंगामा

