भारतीय मौसम विभाग
Delhi-NCR में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 और27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44
डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्रीसेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग केअनुसार, 26 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने काअनुमान है। पूरे दिन हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी,जिससे गर्म हवाओं का असर और अधिक महसूस होगा। इसके अलावा 27 मई को भी मौसम लगभगइसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाहै।
मौसम विभाग ने इस दिन भी हीट वेव और तेज गर्म हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दोपहर और शामके समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को लू का खतरा बना रहेगा। लगातार बढ़तीगर्मी के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।हालांकि 28 मई से मौसम अचानक करवट लेने वाला है।मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को अधिकतम तापमान घटकर 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्रीसेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गईहै।

साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफानी हवाएं चल सकती हैं।दोपहर और शाम दोनों समय हल्की बारिश और थंडर स्क्वॉल की चेतावनी जारी की गई है।29 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज कीजाएगी और पारा करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्रीरहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली कड़कने, और 40 से 50किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफीराहत मिलेगी।
30 और 31 मई को भी मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों मेंअधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए ‘नो वार्निंग’ जारी की है, हालांकि गरज के साथ हल्की बारिश कीसंभावना बनी रहेगी। आर्द्रता का स्तर 70 से 40 प्रतिशत तक रह सकता है।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसमी सिस्टम के प्रभाव से NCR केमौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
फिलहाल लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक भीषणगर्मी और लू से सावधान रहने की जरूरत है, जबकि 29 मई के बाद मौसम राहत देने वाला साबित होसकता है।
ये भी पढ़ें…….
- Haridwar गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंजे घाट
- Heatwave से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी, सावधानी बरतने की अपील
- Noida में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :यूपी में मौत का तांडव, 96 की मौत, बरेली में हवा में उड़ा युवक। “कुदरत का खौफनाक मंजर
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव-
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर - X/TWITTER :http://मुरादाबाद में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर बना काल, 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

