दहेज उत्पीड़न से तंग आकर अपने घर की छत से छलांग लगाकर महिला ने दी जान
Noida, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर अपने घर की छत सेछलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पिता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और ससुरको गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस थाना ईकोटेक- तीनक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलपुरा निवासी ऋतिक पुत्र मनोज की शादी दीपिका पुत्री संजय उम्र24 वर्ष से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को दीपिका ने अपने घर कीछत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि आज सोमवार की सुबहदीपिका के पिता संजय ने थाने में शिकायत की है कि उसके पति ऋतिक, ससुर मनोजआदि के उत्पीड़न के चलते बेटी ने आत्महत्या किया है।

उनका आरोप है कि दहेज की मांगपूरी न होने के चलते उनकी बेटी का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। उन्होंने बताया किघटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिसने आरोपित पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जारहा है।
ये भी पढ़ें…….
- Noida में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :यूपी में मौत का तांडव, 96 की मौत, बरेली में हवा में उड़ा युवक। “कुदरत का खौफनाक मंजर-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :जनता पर महंगाई की चौतरफा मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई ₹2 महंगी

