रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर कल आयेंगे Rahul Gandhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली और अमेठी पहुंचेंगे

UP अमेठी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 और 20 मई को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली और अमेठी पहुंचेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासपरियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ कार्यकर्ताओं, महिलाओं और आम नागरिकों से संवाद करेंगे।कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने सोमवार को बताया कि श्री गांधी अपने दौरे के तहत 19 मई को दिल्लीसे लखनऊ पहुंचेंगे।

वहां से वह सीधे रायबरेली के ठकुराइन के पुरवा पहुंचकर बारात घर का उद्घाटनकरेंगे। इसके बाद Rahul Gandhi दोपहर दो बजे रायबरेली के खीरो क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।बैठक के बाद वह शाम चार बजे महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत उनका काफिलालालगंज के लिए रवाना होगा, जहां वह एक नवनिर्मित सड़क मार्ग का उद्घाटन करेंगे। श्री गांधीरायबरेली स्थित भुयेमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।दौरे के दूसरे दिन 20 मई को श्री गांधी सुबह 10 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकरआम नागरिकों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह राही ब्लॉक के लोधवरियागांव में मीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर कल आयेंगे Rahul Gandhi
रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर कल आयेंगे Rahul Gandhi

मीरा पासी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद Rahul Gandhi अमेठी के लिए रवाना होंगे। अमेठी में वह गौरीगंज बाईपास स्थित तेजी का पुरवा मेंआयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे और आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।कार्यकर्ता बैठक के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के दिवंगत नेता योगेंद्र मिश्रा के आवास पहुंचकर उनकेपरिजनों से मुलाकात करेंगे। योगेंद्र मिश्रा कांग्रेस और गांधी परिवार के करीबी नेताओं में माने जाते थे।हाल ही में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था।

अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी अमेठी स्थितसंजय गांधी अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथकर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 20 मई को शाम चार बजेलखनऊ के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment