CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

 CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर जताया शोक 

Lucknow उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायमसिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर CM Yogi आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

CM Yogi ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुःखद है।विनम्र श्रद्धांजलि।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना हैकि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने कीशक्ति प्रदान करें। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेशपाठक ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। अभी उनकी उम्र महज 38 वर्षथी।सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल प्रातः6:00 बजे लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो गई थी।

CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक
CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

पुलिस उनकेशव को लेकर पोस्टमार्टम कराने गई है।प्रतीक फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहते थे। वहसमाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता केबेटे हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग कीउपाध्यक्ष हैं। वे समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवके सौतेले भाई हैं।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment