गायब युवक का शव झाड़ियां में सडी़ गली हालत मेंमिला
UP बिजनौर, के जनपद बिजनौर स्थित थाना हल्दौर में कई दिनों से घर से गायब गुल्लू का शव कब्रिस्तान के निकट झाड़ियों में सडी़ गली हालत मेंमिला। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टपार्टमके लिए भेज दिया है ।
पुलिस मामले की जांच में लग गई है।बताया गया है कि कस्बा हल्दौर नई बस्ती निवासी गुल्लू गाड़ी से 9 तारीख को घर पहुंचाथा। गुल्लू के भाई नौशाद का कहना है कि उसी दिन दो लड़के बाइक पर आए थे जो गुल्लूको लेकर चले गए थे जिसमें एक शिवम नाम के लड़के को जानता हूं। दूसरे के बारे मेंजानकारी नहीं है तभी से गुल्लू घर नहीं लौटा, जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस में भीसूचना दी गई थी जिसकी पुलिस भी जांच तलाश कर रही थी |

मृतक गुल्लू के परिजनों नेहत्या की आशंका जताते हुए दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है | हल्दौर थाना प्रभारी कृष्ण अवतार ने बताया कि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आसकेगा। मामले में आगे की जांच करवाई की जाएगी |
ये भी पढ़ें…….
- हंता वायरस(Hantavirus )एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी

