NPCL के खिलाफ ग्रामीणों का बढ़ता आक्रोश

NPCL के खिलाफ लोगों का गुस्सा मनमाने बिजली बिलभेजने, झूठे बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करने और कर्मचारियों के जरिए गांवों में दबाव बनाने के आरोप

Greater noida,  गांव खेड़ी भनोटा समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली कंपनी NPCL के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने कंपनी पर मनमाने बिजली बिलभेजने, झूठे बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करने और कर्मचारियों के जरिए गांवों में दबाव बनाने के आरोपलगाए हैं।

ग्रामीण भूपेंद्र ने बताया कि NPCL द्वारा लंबे समय से उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल भेजे जारहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना जांच के उन पर बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। जब गांव केलोग अपने काम से बाहर जाते हैं तो कंपनी द्वारा हायर किए गए कुछ लोग बिजली चोरी पकड़ने केनाम पर गांवों में जाकर अभद्र व्यवहार और गुंडागर्दी करते हैं।जगदीश स्वामी और जवाहरलाल ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी कई बार NPCL कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहनाहै

कि जब तक गलत बिजली बिलों का सही निपटारा नहीं किया जाता और झूठे मुकदमे वापस नहीं लिएजाते, तब तक गांव में NPCL का कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment