कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
Delhi में पेट्रोल, डीजल और दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेमहंगाई के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया।
आजादपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह राघव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातारबढ़ोतरी का असर हर क्षेत्र पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन लागत बढ़ने से सब्जियों, फलों औरअन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं, जबकि दूध की कीमतों में वृद्धि ने आम परिवारों कीपरेशानी और बढ़ा दी है।भारत सिंह राघव ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित होरही है। उन्होंने कहा कि आम जनता एक ओर ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान है, वहीं दूसरी ओरआवश्यक खाद्य पदार्थों के महंगे होने से घरेलू बजट बिगड़ गया है।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता के बावजूद देश में ईंधन केदाम बढ़ाना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करता है।

भारत सिंह राघव के अनुसार महंगाई अब केवल आर्थिक मुद्दा नहीं रह गई, बल्कि सामाजिक संकट का रूप लेती जा रही है, जिसका सबसेअधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad: हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :जालौन में हुआ भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :बंगाल चुनाव परिणाम 2026 जल्द आने वाला है किसके सिर सजेगा ताज?

