Punjab सीएम भगवंत मान के भाई ने BJP का दामन थामा, नायब सिंह सैनी और सुनील जाखड़ ने किया स्वागत

Table of Contents

सीएम भगवंत मान के भाई ने BJP का दामन थामा

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने सोमवारको भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औरपंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह मान ने पार्टी की सदस्यता ली।

Punjab BJP  के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ज्ञान सिंह मान के पार्टी में शामिल होने कावीडिया शेयर किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने BJP में सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान का स्वागत किया।साथ ही Punjab BJP के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर लिखा गया है कि Punjab की जनता अब विकास औरमजबूत नेतृत्व चाहती है, जिसकी गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है। Punjab तेजी से ‘मिशन 2027’ कीओर बढ़ रहा है, और पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ने लगी है।Punjab BJPपा ने आगे कहा कि राज्य में भाजपा दिन-ब-दिन और मजबूत होती जा रही है।

Punjab सीएम भगवंत मान के भाई ने BJP का दामन थामा, नायब सिंह सैनी और सुनील जाखड़ ने किया स्वागत
Punjab सीएम भगवंत मान के भाई ने BJP का दामन थामा, नायब सिंह सैनी और सुनील जाखड़ ने किया स्वागत

मौजूदासत्ताधारी पार्टी ‘आप’ और मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब उनकेचचेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंहसैनी और BJP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी ने BJP परिवार में उनका स्वागत कियाऔर कहा कि BJP की जन-हितैषी नीतियों और विकास के विजन के कारण लोग बड़ी संख्या में पार्टीमें शामिल हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अपने ही घर के भीतर से विश्वास का कम होना यह दिखाता हैकि Punjab की जनता अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से ऊब चुकी है।इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब BJP  के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।सुनील जाखड़ ने कहा कि आज हमें खुशी है कि भगवंत मान के चचेरे भाई ने भाजपा का दामन थामाहै।

आम आदमी के भ्रम में जो लोग आए थे, अब उनका भ्रम टूट रहा है। BJP में शामिल हुएबलजिंदर सिंह वडिंग ढाबा चलाते हैं। इनके यहां जीएसटी की रेड की गई और उनके ढाबे की रसोई बंदकरा दी गई।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment