Nirala World उत्तर प्रदेश के Greater noida में एकशॉपिंग मॉल परियोजना विकसित करने के लिए 525 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
Greater noida :रियल एस्टेट कंपनी Nirala World उत्तर प्रदेश के Greater noida में एकशॉपिंग मॉल परियोजना विकसित करने के लिए 525 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि वह 2.5 एकड़ भूमि पर प्रीमियम मॉल ‘निराला डायडेम’ का निर्माण करेगी।
Nirala World परियोजना में कुल 525 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसमें भूमि अधिग्रहण में 175 करोड़रुपये और निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।बयान के अनुसार, यह परियोजना 2030 की शुरुआत में पूरी होगी।निराला वर्ल्ड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश गर्ग ने कहा कि Greater noida में खुदरा स्थानों कीकाफी मांग है। उसी को ध्यान में रखकर हमने यह परियोजना पेश की है।Nirala World ने 1996 में अपनी स्थापना के बाद से, 7,000 से अधिक आवासीय इकाइयां प्रदान की है।कंपनी ने ग्रेटर नोएडा पश्चिम में 25 एकड़ की आवासीय परियोजना ‘निराला एस्टेट’ पूरी की है, जिसमें4,050 घर शामिल हैं।


कंपनी एक अन्य आवासीय परियोजना में लगभग 400 इकाइयों का निर्माण कर रही है। इसके अलावा,कंपनी ‘निराला गेटवे’ नामक एक वाणिज्यिक परियोजना का निर्माण भी कर रही है, जिसमें खुदरा औरकार्यालय स्थल के साथ-साथ स्टूडियो अपार्टमेंट भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida Fortis में 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला नया जीवन बिना ओपन हार्ट सर्जरी बदला गया वाल्व
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी

