Greater noida west :Supertech Eco Village में बिजली मीटर के रखरखाव में लारवाही का आरोप

Supertech Eco Village-1 के लोगों ने बिजलीमीटर के रखरखाव में लापरवाही बरतने और लंबा-चौड़ा बिल थोपने का आरोप

Greater noida west स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 के लोगों ने बिजलीमीटर के रखरखाव में लापरवाही बरतने और लंबा-चौड़ा बिल थोपने का आरोप लगाया। इस संबंध मेंप्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इको विलेज-1 सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा नेबताया कि पांच माह से लोगों को सूचित किया जा रहा कि उनके बिजली मीटर खराब हैं।

कई ऐसे मीटरबताए गए जो कथित रूप से एक और दो वर्ष से अधिक समय से खराब थे। जबकि, इन मीटरों केरखरखाव का जिम्मा दस वर्षों से फैसिलिटी प्रबंधन के पास है। लोग मासिक शुल्क का भुगतान करतेरहे, लेकिन उन्हें समय पर मीटर में खराबी की जानकारी नहीं दी गई। अब प्रबंधन अधिक खपत केआधार पर बिल तैयार करने के साथ ब्याज जोड़कर भुगतान करने का दबाव बना रहा है। भुगतान नकरने की स्थिति में बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। निवासी विकास शर्मा का कहनाहै कि मीटर एक या दो वर्ष से खराब थे तो इसकी सूचना समय पर क्यों नहीं दी गई। हर माह मेंटेनेंसशुल्क देने पर भी मीटर का रखरखाव ठीक से क्यों नहीं किया गया।

Greater noida west :Supertech Eco Village में बिजली मीटर के रखरखाव में लारवाही का आरोप
Greater noida west :Supertech Eco Village में बिजली मीटर के रखरखाव में लारवाही का आरोप

Supertech Eco Village-1 सोशलवेलफेयर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो लोगन्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होंगे। इस मामले में मेंटेनेंस हेड नीतीश अरोड़ा से संपर्ककिया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें…….

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment