Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

नकली मोबाइल तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का Delhi Police ने पर्दाफाश किया

Delhi में नामी मोबाइल कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का Delhi Police ने पर्दाफाश किया है। अपराध शाखाकी विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गोदामों और एक फै्ट्री को सील कर दिया है।

मामले में दोआरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में बड़े स्तर पर प्रसिद्ध मोबाइलकंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल और उनकी पैकिंग सामग्री तैयार कर बाजार में बेची जा रही है।सूचना के आधार पर अपराध शाखा की एंटी गैंग स्क्वॉयड इकाई ने करोल बाग के रेघरपुरा इलाके मेंछापेमारी की।कार्रवाई के दौरान दो गोदामों को सील किया गया, जहां नकली मोबाइलों की पैकिंग और ब्रांडिंग का कामकिया जा रहा था। जांच में पता चला कि इन उत्पादों को इस तरह तैयार किया जा रहा था कि सामान्यग्राहक असली और नकली में अंतर न कर सके।

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Delhi Police की बड़ी कार्रवाई, नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

इसके अलावा मोती नगर क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री पर भी पुलिस ने छापा मारा। यहां नकली मोबाइलोंके डिब्बे और पैकिंग सामग्री तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आठ मशीनें भी जब्त की हैं,जिनका उपयोग अवैध पैकिंग और छपाई कार्य में किया जा रहा था।जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपित प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनियों के नाम और पहचान का दुरुपयोग करनकली उत्पादों को बाजार में उतार रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इन मोबाइलों कीआपूर्ति विभिन्न बाजारों और व्यापारिक केंद्रों में की जा रही थी।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा नकली मोबाइलों की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जा रही थी। अधिकारियों कामानना है कि यह एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसमें कई लोग शामिल हैं।

Delhi Police की इस कार्रवाई को नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जारहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क सेजुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें…….

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment