ईंधन बचाने को लेकर सक्रिय हुई Delhi सरकार, CM Rekha Gupta ने की मेट्रो-बस और कार साझा यात्रा की अपील

 Delhi की CM Rekha Gupta ने राजधानीवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी

Delhi :पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक परिस्थितियों के बीच ईंधन संरक्षण को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें सक्रिय नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील केबाद Delhi की CM Rekha Gupta ने राजधानीवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के
लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता ने लोगों से दैनिक यात्रा के दौरानDelhi मेट्रो और डीटीसी बसों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही जहां संभव हो, वहांकार साझा कर यात्रा करने की भी अपील की गई है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल ईंधन कीबचत होगी, बल्कि राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव और प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी सहायतामिलेगी।
दिल्ली सरकार के अनुसार, यह पहल पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत से जुड़ी व्यापक जनजागरूकतामुहिम का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों के बजायसार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं, तो इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और वायुगुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा।

ईंधन बचाने को लेकर सक्रिय हुई Delhi सरकार, CM Rekha Gupta ने की मेट्रो-बस और कार साझा यात्रा की अपील
ईंधन बचाने को लेकर सक्रिय हुई Delhi सरकार, CM Rekha Gupta ने की मेट्रो-बस और कार साझा यात्रा की अपील

मुख्यमंत्री कार्यालय ने नागरिकों से जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की अपील करते हुए कहा किछोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम दे सकते हैं। सरकार का उद्देश्य लोगों में ऐसी आदतों को बढ़ावा देनाहै, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी हों।दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उससे उत्पन्नवैश्विक प्रभावों के मद्देनजर देशवासियों से ईंधन बचाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि अत्यंतआवश्यक होने पर ही निजी वाहनों का उपयोग किया जाए तथा जहां संभव हो, घर से कार्य करने जैसेविकल्पों को अपनाया जाए।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने और आर्थिक संयम बरतने की भी सलाह दीथी। इसी क्रम में Delhi सरकार की ओर से सार्वजनिक परिवहन और कार साझा यात्रा को प्रोत्साहितकरने की पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।हालांकि, अभी तक दिल्ली सरकार की ओर से इस अभियान को लेकर कोई अनिवार्य दिशा-निर्देश जारीनहीं किए गए हैं, लेकिन प्रशासन को उम्मीद है कि नागरिक स्वेच्छा से इस मुहिम में भागीदारी करेंगेऔर ईंधन संरक्षण के साथ पर्यावरण सुरक्षा में योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें…….

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment