Delhi-Dehradun Expressway पर नहीं रुक रहे प्रतिबंधित वाहन, कैमरे लगाने का प्रस्ताव

Delhi-Dehradun Expressway 

Delhi-Dehradun Expressway पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो दौड़ रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित वाहनों के ई-चालान के लिए भारतीयराष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। पुलिस का मानना है किइस तरह से प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जा सकता है, वरना प्रावधान कागजी रह जाएगा।

Delhi से Dehradun Expressway 213 किलोमीटर है, लेकिन दिल्ली और उत्तर प्रदेश की की सीमामें गीता कॉलोनी से लेकर बागपत के खेकड़ा तक तक करीब 26 किलोमीटर में एनएचएआई ने इसकेएलिवेटेड खंड पर दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, बैलगाड़ व साइकिल चलाना प्रतिबंधित कर रखा है।एनएचएआई ने इस प्रावधान को करते वक्त स्पष्ट किया था कि इस पर तेज गति में कार व भारीवाहन दौड़ेंगे, ऐसे में धीमी गति से चलने वाले हर तक के वाहन चालकों के साथ दुर्घटना का खतरा होसकता है। इस प्रावधान को लागू हुए एक माह होने जा रहा है, लेकिन इस पर पूरी तरह अमल नहीं होपा रहा। दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो इस पर चल रहे हैं।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर बैरिकेड लगाकर इन वाहनों को रोकना मुश्किल कामहै। क्योंकि इससे यातायात प्रभावित होगा, जिससे ज्यादा दिक्कत होगी।

Delhi-Dehradun Expressway पर नहीं रुक रहे प्रतिबंधित वाहन, कैमरे लगाने का प्रस्ताव
Delhi-Dehradun Expressway पर नहीं रुक रहे प्रतिबंधित वाहन, कैमरे लगाने का प्रस्ताव

एक बार वाहन इस पर दौड़ा तोउसे भी उतारा नहीं जा सकता। ऐसे में तकनीक का सहारा लेकर कार्रवाई के जरिये लोगों से प्रतिबंध का
पालन कराया जा सकता है। इस कारण एनएचएआई को इस उल्लंघन की पहचान कर ई-चालान करने केलिए कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इनका मानना है कि चालान कटने लगा तो लोगों नियम कापालन करेंगे।

Delhi-Dehradun Expressway पर मोटरसाइकिल, स्कूटी और ऑटो चल रहे हैं। सड़क पर दौड़ते हुए इनकोरोकना आसान नहीं। इस कारण एनएचएआई को प्रस्ताव दिया है कि वह इन उल्लंघन को डिटेक्ट करचालान करने के लिए कैमरे लगाएं।

ये भी पढ़ें…….

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment