Greater noida जिलाधिकारी ने अंबेडकर भवन सूरजपुर में Medical Camp का किया स्थलीय निरीक्षण

Greater noida स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 25 स्थानों पर लगाए गए Medical Camp

Greater noida प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में श्रमिकों हेतु आवास, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं एवं उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर में स्वास्थ्य विभाग के अभिनव एवं सराहनीय प्रयासों के फलस्वरूप आज 24 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पतालों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद के 25 निर्धारित केंद्रों पर व्यापक Medical Camp का सफल आयोजन किया गया।

Greater noida जिलाधिकारी ने अंबेडकर भवन सूरजपुर में Medical Camp का किया स्थलीय निरीक्षण
Greater noida जिलाधिकारी ने अंबेडकर भवन सूरजपुर में Medical Camp का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मेडिकल कैंप/मेला अंबेडकर भवन, सूरजपुर में पहुंचकर कैंप का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। साथ ही Medical Camp में उपस्थित श्रमिकों से संवाद करते हुए मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। श्रमिकों द्वारा संतोष प्रकट करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि आज यहां पर जो मेडिकल कैंप आयोजित किया गया है, इसी प्रकार के विस्तृत Medical Campआगे भी सभी श्रमिक भाइयों और बहनों के लिए लगाए जायेंगे। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में आयोजित मेडिकल कैंप में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ उठाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी अस्पतालों एवं एनजीओ के सहयोग से आयोजित कराए जा रहे हैं मेडिकल कैंपों में आधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिला श्रमिकों के लिए मैमोग्राफी एवं ब्रेस्ट स्कैनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही डेंटल के लिए भी पूर्ण सेटअप उपलब्ध है, जिसमें छोटी-छोटी कैविटी भरने से लेकर आवश्यक उपचार तक की सुविधा तथा एक्स-रे जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी। आंखों की जांच से लेकर मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन तथा मुफ्त चश्मा वितरण की व्यवस्था भी मेडिकल कैंपों में उपलब्ध कराई जा रही है।जिलाधिकारी ने श्रमिक भाई बहनों से अपील करते हुए कहा कि मेडिकल कैंपों में अपने परिवार, बच्चों तथा बुजुर्गों को भी साथ लाकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा संख्या में उठाएं। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिसमें उन्हें भी आवश्यकतानुसार चश्मा प्रदान किया जाएगा।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि अंबेडकर भवन, सूरजपुर में आयोजित शिविर में विभिन्न संस्थाओं एवं अस्पतालों द्वारा बहुआयामी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई लाभार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। डेवलपमेंट कंसोर्टियम एनजीओ द्वारा एनसीडी, टीबी, एचआईवी एवं कैंसर सहित विभिन्न जांचों के माध्यम से लाभार्थियों की स्क्रीनिंग कर निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मानस हॉस्पिटल फाउंडेशन, सूरजपुर द्वारा 25 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे लाभार्थियों को भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।


शारदा हॉस्पिटल द्वारा कई सॉ लाभार्थियों की दंत जांच एवं महिला लाभार्थियों की स्त्री रोग संबंधी जांच की गई। आईकेयर (आई केयर टीम) द्वारा कई सॉ लाभार्थियों की नेत्र जांच कर कई लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। नेचुरल केयर एनजीओ द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से टीबी एवं एचआईवी की जांच करते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, वहीं आवाहन एनजीओ (एनटीपीसी के सहयोग से) द्वारा लाभार्थियों की स्वास्थ्य एवं टीबी जांच की गई।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment