Bulandshahar प्राइवेट स्कूलों की लूट के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने निकाला पैदल मार्च।

Bulandshahar करप्शन फ्री इंडिया Bulandshahar सिकंदराबाद के विभिन्न कस्बा, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूल संचालित है जो अपनी मनमर्जी से प्रत्येक वर्ष फीस वृद्धि कर अभिभावकों के साथ लूट कर रहे हैं। स्कूलों के द्वारा स्कूल के प्रांगण में ही जूते बेल्ट टाई,ड्रेस एवं पुस्तक बेचने की दुकान खोल रखी है। प्राइवेट स्कूलों की लूट के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में निशंक की कोठी से बाजार के विभिन्न स्थानों से होते हुए तहसील प्रांगण तक पैदल मार्च निकालकर…

Greater noida जिलाधिकारी ने अंबेडकर भवन सूरजपुर में Medical Camp का किया स्थलीय निरीक्षण

Greater noida स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 25 स्थानों पर लगाए गए Medical Camp Greater noida प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में श्रमिकों हेतु आवास, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं एवं उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर में स्वास्थ्य विभाग के अभिनव एवं सराहनीय प्रयासों के फलस्वरूप आज 24 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पतालों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के…

Noida International Airport को मिली पहली महिला अंतरिम CEO , नीतू समरा संभालेंगी कमान

Noida International Airport Noida International Airport ने अपने नेतृत्व ढांचे में अहम बदलाव करते हुए नीतू समरा को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO ) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और तब तक जारी रहेगी, जब तक निदेशक मंडल औपचारिक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेता। यह निर्णय नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के हालिया निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, जिसमें भारत में संचालित हवाई अड्डों के सीईओ का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य किया गया है। नीतू समरा अक्टूबर 2021 से एयरपोर्ट की मुख्य…

Noida पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को मिला प्रशिक्षण, दिनेश भारद्वाज सम्मानित

पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (अधिकार मित्रों) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन Noida जिला बुलंदशहर में पांच जनपदों गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (अधिकार मित्रों) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त कानूनी सहायता पहुंचाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में जिला जज बुलंदशहर, जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर के अध्यक्ष भी…

Greater noida मनी अल्फा 360° समिट 2026 का भव्य उद्घाटन, भारत के वित्तीय भविष्य की दिशा तय

मनी अल्फा 360° समिट 2026 का आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, Greater noida में भव्य उद्घाटन Greater noida बहुप्रतीक्षित मनी अल्फा 360° समिट 2026 का आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, Greater noida में भव्य उद्घाटन हुआ। यह आयोजन भारत के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक व्यापक और भविष्य-केंद्रित मंच के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। वित्त, फिनटेक, निवेश, नीति और उभरती तकनीकों से जुड़े अग्रणी व्यक्तियों को एक साथ लाते हुए यह समिट एक ऐसे समग्र मंच के रूप में उभर रहा है, जो भारत…

Noida :NEA प्रतिनिधिमंडल की औद्योगिक विकास आयुक्त से अहम बैठक, उद्यमियों की समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन

Noida Entrepreneurs Association Noida:Noida Entrepreneurs Association(NEA) के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ सचिवालय में उत्तर प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार से मुलाकात की। बैठक को सकारात्मक बताते हुए प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों से जुड़े विभिन्न नीतिगत और व्यावहारिक मुद्दों को विस्तार से रखा। बैठक के दौरान एनईए ने Noida विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और नई “यूनिफाइड रेगुलेशन 2025” नीति से उत्पन्न चुनौतियों पर गंभीर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने धारा 10-बी के तहत नोटिस प्रक्रिया को सरल बनाने,…

25 वर्षों में बदली पहचान: Yamuna Authority बना ‘न्यू इंडिया’ का इंफ्रास्ट्रक्चर हब

Yamuna Authority :जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और इंडस्ट्रियल पार्क्स से तेज़ हुई विकास की रफ्तार यमुना सिटी Yamuna Authority को 25 वर्ष पुरे हो गए हैं, इस मौक़े पर Yamuna Authority के सीईओ राकेश कुमार सिंह द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में प्रेसवार्ता की गयी, जिसमें उन्होंने यमुना प्राधिकरण के 25 वर्षों की यात्रा के बारे में बताया उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और शहरी विकास की दिशा तय करने वाला यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) आज एक व्यापक और सुनियोजित विकास मॉडल के रूप में सामने आ रहा…

Noida: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की शिव कथा में शिव-पार्वती विवाहोत्सव की रही धूम

शिव-पार्वती विवाहोत्सव की रही धूम Noida: सेक्टर-21A स्थित Noida स्टेडियम के रामलीला ग्राउंड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री शिव कथा के पांचवें दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव का प्रसंग बड़े ही धूमधाम से सुनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आध्यात्मिक संदेश और गुरु की महत्ता कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर जी ने शिव-पार्वती विवाह के गूढ़ आध्यात्मिक अर्थों को समझाते हुए कहा कि माता पार्वती ‘जीवात्मा’ का प्रतीक…

Lucknow भीषण गर्मी में अनुरक्षण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

Lucknow Lucknow प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं, विशेषकर कम लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि 1 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का यदि बैलेंस नेगेटिव भी हो जाए, तब भी 30 दिनों तक उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में भी एक…