पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (अधिकार मित्रों) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Noida जिला बुलंदशहर में पांच जनपदों गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (अधिकार मित्रों) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त कानूनी सहायता पहुंचाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में जिला जज बुलंदशहर, जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर के अध्यक्ष भी हैं, ने पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये “अधिकार मित्र” समाज और न्याय व्यवस्था के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी वॉलिंटियर्स को अपने-अपने क्षेत्रों, विशेषकर नोएडा सहित आसपास के इलाकों में सक्रिय रहकर लोगों को मुफ्त न्याय दिलाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए Noida सेक्टर 168 स्थित ग्राम दोस्तपुर मंगरौली के पैरा लीगल वॉलिंटियर दिनेश भारद्वाज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा समाज सेवा, जागरूकता और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता दिलाने में निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी बुलंदशहर सहित कई न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण के दौरान वॉलिंटियर्स को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण सत्र में बताया गया कि पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है
ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय से वंचित न रह जाए। साथ ही, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी वॉलिंटियर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

