Bulandshahar प्राइवेट स्कूलों की लूट के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने निकाला पैदल मार्च।

Bulandshahar करप्शन फ्री इंडिया

Bulandshahar सिकंदराबाद के विभिन्न कस्बा, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूल संचालित है जो अपनी मनमर्जी से प्रत्येक वर्ष फीस वृद्धि कर अभिभावकों के साथ लूट कर रहे हैं। स्कूलों के द्वारा स्कूल के प्रांगण में ही जूते बेल्ट टाई,ड्रेस एवं पुस्तक बेचने की दुकान खोल रखी है। प्राइवेट स्कूलों की लूट के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में निशंक की कोठी से बाजार के विभिन्न स्थानों से होते हुए तहसील प्रांगण तक पैदल मार्च निकालकर नायब तहसीलदार अंकित कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने बताया कि जब सरकार के द्वारा प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तके लागू है। वहीं अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तक लागू कर बड़ी एमआरपी पर किताबें बेचकर प्राइवेट स्कूल कमीशन खोरी कर रहे हैं। कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी ने कहा कि देखने में मिला है की प्राइवेट स्कूल हर वर्ष प्रत्येक कक्षा के कोर्स को बदल देते हैं जिस कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पढ़ रहा है एवं कागज की अधिक खपत होने की वजह से जंगलों की कटाई के कारण पर्यावरण का नुकसान हो रहा है।

Bulandshahar प्राइवेट स्कूलों की लूट के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने निकाला पैदल मार्च
Bulandshahar प्राइवेट स्कूलों की लूट के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने निकाला पैदल मार्च

प्राइवेट स्कूलों की लूट के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने 15 दिन पहले भी जिला मुख्यालय बुलंदशहर पर प्रदर्शन कर इस समस्या के समाधान की मांग की थी। लेकिन जिला प्रशासन एवं सरकार के आदेश के बावजूद भी प्राइवेट स्कूलों की किताब ड्रेस चिन्हित दुकानों पर ही मिल रही है। सरकार के आदेश की अवहेलना करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। वही उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाए एवं आधुनिक रूप से सरकारी स्कूलों को संचालित करने की करप्शन फ्री इंडिया संगठन मांग करता है ताकि गांव गरीब किसान मजदूर दलित शोषित वंचितों के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर सके।

पैदल मार्च के दौरान- ब्रह्मपाल सिंह कपसिया प्रेमराज भाटी सुशील प्रधान दया प्रधान मलखान सिंह यादव उधम सिंह राजकुमार पीलवान मोहित अधाना नीरज भड़ाना झम्मन सिंह बसंत भाटी कैप्टन नरेश सिंह रोहित जसवंत सिंह गजेंद्र सिंह सुभाष झम्मन सिंह उधम सिंह नरेश अली मजार साहब पास हरेंद्र यादव कृष्ण पाल सोनू मनोज सुबोध कुमार आदि लोग मौजूद रहे

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment