DJ बजाने पर परिवारका सामाजिक बहिष्कार
Dankur नवादा गांव में पंचायत के फैसले की अनदेखी एक परिवार पर भारी पड़ गई। पंचायत ने घुड़चढ़ी में DJ बजाने पर मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति और उनके परिवारका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पंचायत के इस फैसले के बाद पूरे गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों
को DJ बजवाने वाले व्यक्ति के परिवार के सामाजिक बहिष्कार के निर्णय की जानकारी दी गई।
नवादा गांव में एक महीने पहले हुई पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया था कि गांव में शादीसमारोहों में DJ नहीं बजवाया जाएगा।पंचायत का कहना था कि DJ के कारण ध्वनि प्रदूषण केसाथ गांव की सामाजिक व्यवस्था और परंपराएं प्रभावित होती हैं। इस कारण ही गांव की पंचायत नेसामूहिक सहमति से डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद गांव के राजीव नागर नेपंचायत के फैसले कोनजरअंदाज कर सोमवार रात अपने दो बेटों की घुड़चढ़ी और बारात की चढ़तके दौरान जमकर DJ बजवाया। इसके बाद गांव के लोग नाराज हो गए। पंचायत में निर्णय लेनेवाले पंचों को भी यह बात नागवार गुजरी।इस मामले को लेकर मंगलवार को दोबारा पंचायत बुलाईगई, जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य नरपत नागर, ग्राम प्रधान राजे सिंह नागर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणमौजूद रहे।

पंचायत में कहा गया कि जब गांव ने सामूहिक रूप से एक नियम बनाया था तो उसकापालन करना चाहिए था। गांव वालों का तर्क था कि पंचायत के निर्णय की अवहेलना गांव की एकताऔर सामाजिक अनुशासन के खिलाफ है। लंबी चर्चा और बहस के बाद पंचायत ने सर्वसम्मति सेराजीव नागर और उनके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया। पंचायत ने साफ किया किअब गांव का कोई भी व्यक्ति राजीव नागर के परिवार को शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमोंमें निमंत्रण नहीं देगा और न ही उनके यहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होगा। पंचायत ने यह भीचेतावनी दी कि जो ग्रामीण इस फैसले का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ भी इसी तरह कीकार्रवाई की जाएगी।
पंचायत में धीरज प्रमुख, बालकिशन प्रधान, राज सिंह प्रधान, मोहन बीडीसी,संजय नवादा, चंदी सिंह, त्रिलोक नागर, चंद्रपाल सिंह, मिश्री, जयपाल मुखिया, ओमकार, नीरजसरपंच, रामी, महेश, मास्टर सुभाष, गोपाल मास्टर, हरि प्रधान, बदले, बख्तावर, राकेश, लच्छी,मास्टर, अशोक नागर, जगत, जसराज, रुग्गन, विक्रम मास्टर और राजू समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूदरहे।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

