PM Modi पहुंचे Varanasi, एयरपोर्ट पर CM समेत कई नेताओं ने किया स्वागत

PM Modi Varanasi दौरे पर

Varanasi:PM Modi मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi पहुंच गए हैं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीयहवाई अड्डे पर विशेष विमान एयर इंडिया वन से प्रधानमंत्री जैसे ही विमानतल पर उतरे।

वहां पहले से मौजूद प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, PM Modi नेपुष्पगुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां स्वागत करने वालों में प्रदेश केउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि भी रहे।इस अवसर पर PM Modi ने मुख्यमंत्री व विशिष्ट जनों से कुछ देर बातचीत की।इसके बाद एयरपोर्ट से PM Modi कड़ी सुरक्षा के बीच वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बरेका केलिए रवाना हो गए। बरेका के अस्थाई हेलीपैड पर भी प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,CM योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी से आगे बढ़कर पुष्पगुच्छ देकर प्रधानमंत्री कीअगवानी की।

PM Modi पहुंचे Varanasi, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने किया स्वागत
PM Modi पहुंचे Varanasi, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने किया स्वागत

यहीं, PM Modi का स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित प्रदेश के अन्यमंत्रियों ने किया। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 54वीं बार आए PM Modi बरेका इंटरकालेज मैदान में बने विशाल मंच से महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मंचसे गैलरी तक केवल महिलाओं की मौजूदगी रहेगी। महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन औरसमान अवसर जैसे मुद्दों पर मोदी उनसे संवाद करेंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुसार जनसभा स्थल से ही PM Modiअपनेसंसदीय क्षेत्र वाराणसी को 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं का सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं काशिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादककिसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर भी करेंगे।

इसके अलावा वे दो नईअमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलकटर्मिनस) को हरी झंडी दिखाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बाबा विश्वनाथ मंदिर मेंदर्शन पूजन करेंगे।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment