Vivek Vihar Fire Tragedy
Delhi: शाहदरा जिले के विवेक विहार क्षेत्र में हुए Fire Tragedy पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में नौलोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट कीऔर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों केपरिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंनेशोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए भरोसा दिलाया कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सासुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब चार बजे चार मंजिला इमारत में आग लग गई।


प्रारंभिक जांच में तीसरी मंजिल पर लगे वातानुकूलन यंत्र में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावितकारण बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत धुएं से भरगई।दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया और लगभग 15 लोगों कोसुरक्षित बाहर निकाला। इस इमारत में कुल आठ फ्लैट थे और आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरीका माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फिलहाल इसपूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

