बंगाल में कमल खिलाने Delhi के नेताओं की सक्रिय भागीदारी रही
Delhi बंगाल में कमल खिलाने Delhi के नेताओं की सक्रिय भागीदारी रही है।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर Delhi से कई वरिष्ठ नेता और मंत्री लंबे समय तक बंगाल में डटे रहेऔर चुनाव प्रचार से लेकर प्रबंधन तक की जिम्मेदारी संभाली।
असम, तमिलनाडु में भी Delhi केनेताओं ने योगदान दिया।बंगाल में रैलियों की सक्रियतादिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बंगाल में कई चुनावी रैलियों और सभाओं को संबोधित किया। उन्होंनेआसनसोल, एंटाली, रानीगंज, खड़गपुर, गलसी-पानागढ़, पुरसुरा समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में रैली व सभाएंकीं। इसके अलावा रोड शो में भाजपा के लिए जनता का समर्थन जीतने का पूरा प्रयास किया। जिसमेंबड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। उनकी सभाओं में महिला सशक्तिकरण और विकासके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया, जिससे मतदाताओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

मनोज तिवारी की भूमिकाभोजपुरी अभिनेता और उत्तर पूर्वी Delhi के सांसद मनोज तिवारी बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। उन्होंने 37 विधानसभा क्षेत्रों में 40 से अधिक चुनावी सभाएं और रोड शो किए। उनकीजनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी, खासकर हिंदी भाषी मतदाताओं के बीच उनका खास प्रभाव देखने कोमिला। Delhi भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा के नेतृत्व में नेताओं की एक टीम करीब दो महीनेतक बंगाल में सक्रिय रही। इस टीम ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षितकरने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, मंत्री आशीष सूद सहितकई Delhi के मंत्री और विधायक चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते रहे।
अन्य क्षेत्रों में योगदानइसी तरह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तमिलनाडु में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। असम में नई दिल्लीकी सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में दिल्ली के नेताओं ने चुनाव प्रबंधन में सहयोग दिया।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :जालौन में हुआ भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :बंगाल चुनाव परिणाम 2026 जल्द आने वाला है किसके सिर सजेगा ताज?

