समाजवादी पार्टी (SP) ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

(SP)

समाजवादी पार्टी (SP) ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

ग्रेटर नोएडा। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी (SP) ने गौतमबुद्धनगर में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने प्रेस वार्ता के दौरान नई नियुक्तियों की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गांव सफीपुर निवासी विक्रम टाइगर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं कटैहड़ा, दादरी निवासी सुरेंद्र भाटी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गांव मोहियापुर निवासी एडवोकेट विनोद लोहिया को जिला प्रवक्ता की कमान दी गई है।

(SP)
(SP) प्रेस कॉन्फ्रेंस

जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान दिया जाएगा, जबकि निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दादरी में 29 मार्च को प्रस्तावित बड़ी रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष के अनुसार, 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल दादरी की इस रैली से ही फूंका जाएगा।

 

नवनियुक्त जिला प्रवक्ता एडवोकेट विनोद लोहिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

 

प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, कपिल ननका, नवीन भाटी, यूनुस प्रधान, शैलेन्द्र भाटी, अक्षय चौधरी, अनूप तिवारी, अमित रौनी, सुनील भाटी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, सीपी सोलंकी, प्रशांत भाटी, बबली भाटी, मनदीप भाटी और अनिल नागर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment