Noida suicide case युवक-युवती ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, युवक की मौके पर मौत युवती की हालत नाजुक
(Noida) नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक और युवती ने तीन मंजिला मकान से छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के (Safdarjung Hospital) सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।

आखिर क्या रही होगी वजह
सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में हुई इस घटना में युवक-युवती की पहचान बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान मेरठ के उल्देपुर गांव निवासी पुनीत चौहान के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती की पहचान नोएडा के रसूलपुर नवादा गांव की विद्या दास के रूप में हुई है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में गजराज सिंह का तीन मंजिला मकान है। सोमवार तड़के करीब चार बजे मकान की छत पर कुछ हलचल महसूस होने पर उनका बेटा मोनू ऊपर पहुंचा। इसी दौरान अचानक एक युवक और युवती छत से नीचे कूद गए। युवक सीधे सड़क पर जा गिरा, जबकि युवती बिजली के तारों से टकराते हुए नीचे गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के Safdarjung Hospital रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि युवती पिछले दो दिनों से अपने घर से बाहर थी। पुलिस को आशंका है कि युवक घटनास्थल के आसपास ही रहता था और युवती उससे मिलने आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पास-पास जुड़ी छतों के रास्ते वे गजराज सिंह के मकान की छत पर पहुंच गए।
संभावना जताई जा रही है कि विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस परिजनों और मकान मालिक के परिवार से पूछताछ कर रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं, ताकि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :जालौन में हुआ भीषण सड़क हादसा, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :बंगाल चुनाव परिणाम 2026 जल्द आने वाला है किसके सिर सजेगा ताज?

