Gautam budh nagar की तीनों तहसीलों जेवर, दादरी एवं सदर में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
Gautam budh nagar आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद Gautam budh nagar की तीनों तहसीलों जेवर, दादरी एवं सदर में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिले की तीनों तहसीलों में कुल 200 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 09 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी Gautam budh nagar ने तहसील जेवर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का स्थलीय सत्यापन करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील जेवर में कुल 90 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शासन जनता की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, तहसीलदार जेवर ओमप्रकाश पासवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 104 शिकायतें दर्ज की गई, जिनके सापेक्ष 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से किया गया। वहीं तहसील सदर में अपर जिलाअधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके सापेक्ष 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से करा दिया गया।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

