Noida I Care
Noida I Care:नोएडा शहर को स्वच्छ, संवेदनशील, जागरूक एवं सहभागी नागरिकता की दिशा में अग्रसर करने के उद्देश्य से “Noida I Care” जन-अभियान का भव्य शुभारंभ आज प्रातः उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह पहल केवल किसी एक संस्था का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नोएडावासी की सामूहिक जिम्मेदारी और जनआंदोलन के रूप में सामने आई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों—कॉरपोरेट्स, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, अस्पताल, सामाजिक संगठन, युवा एवं जागरूक नागरिकों—की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभार्भ दीप प्रज्वलन एवं “वंदे मातरम्” की प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ, नेतृत्व संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्किट, काव्य पाठ एवं “Why Noida I Care” विषय पर विचार साझा किए गए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमिटी यूनिवर्सिटी से आनंद चौहान जी उपस्थित रहे।साथ ही नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार, महासचिव महेश सक्सेना, डॉ. प्रभात कुमार, अन्य गरिमामय अतिथि एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त India I Care की टीम से दिलीप पटेल, डॉ. अमित मुखर्जी एवं प्रभाकर वत्स सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही संस्कार अध्ययन केंद्र की भी सराहनीय भागीदारी रही।कार्यक्रम के दौरान नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्धारित पाँच प्रमुख फोकस एरिया पर आधारित प्रस्तुतियाँ दी गईं। इनमें प्रभावशाली स्किट्स शामिल रहीं—एक सक्षम चेंज मेकर द्वारा, एक नोएडा लोक मंच के संस्कार अध्ययन केंद्र के बच्चों द्वारा, तथा दो स्किट India I Care की टीम द्वारा प्रस्तुत की गईं।इसके साथ ही हास्य कवियों द्वारा काव्य पाठ ने माहौल को जीवंत बनाया, जबकि प्रसिद्ध कवि ब्रह्मपाल नागर जी की रागिनी ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार के द्वारा “Noida I Care Pledge” दिलाई गई। साथ ही इस संकल्प के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों से हस्ताक्षर (सिग्नेचर) भी कराए गए, जिससे उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर, अनुशासित एवं संवेदनशील बनाने के अपने संकल्प को औपचारिक रूप दिया।यह अभियान Noida Authority एवं Noida Police के सहयोग से जनसहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।
आयोजकों ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि वे इस जनआंदोलन से जुड़े रहें और अपने शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें।
ये भी पढ़ें…….
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

