समाजवादी पार्टी ने सुनीता यादव को बनाया समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव National Secretary

National Secretary

समाजवादी पार्टी ने सुनीता यादव को बनाया समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव National Secretary

 

ग्रेटर नोएडा, 18 सितंबर 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश और अनुमति से ग्रेटर नोएडा की सुनीता यादव को समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव National Secretary पद पर मनोनीत Post किया गया है। यह नियुक्ति 15 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गई है। सुनीता यादव को पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

National Secretary
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के साथ National Secretary सुनीता यादव

पार्टी को उनसे अपेक्षा है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों, नीतियों, विचारों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, ताकि समाजवादी पार्टी का संगठन और सशक्त हो सके। इस नियुक्ति की सूचना राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, जिला और महानगर अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पार्टी के सम्मानित नेताओं को भेज दी गई है।

NATIONAL SECRETARY APPOINTMENT LETTER
NATIONAL SECRETARY APPOINTMENT LETTER

समाजवादी पार्टी ने National Secretary सुनीता यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और विश्वास जताया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और गरिमा के साथ करेंगी। वही सुनीता यादव National Secretary ने भी पार्टी के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं पहले से ही पार्टी की नेत्री रही हूं और पार्टी की वीडियो पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने और आगे बढ़ने का काम करूंगी।

Related posts

Leave a Comment