UPITS यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों को लेकर गौतम बुद्ध नगर में समीक्षा बैठक

UPITS

UPITS यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों को लेकर गौतम बुद्ध नगर में समीक्षा बैठक

गौतम बुद्ध नगर, 16 सितंबर 2025: आगामी 25 से 29 सितंबर 2025 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले “यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025” UPITS के तीसरे संस्करण की तैयारियों को लेकर आज इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम, और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हिस्सा लिया।
UPITS
UPITS की तैयारियों को लेकर बैठक करते अधिकारी
बैठक में यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट, उद्घाटन समारोह, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, होटल दरें, ब्रांडिंग, और आम जनता की सुविधाओं जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त ने वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने, मार्गों पर बैरिकेडिंग, डाइवर्जन, साइनेज, और सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारु रहे और आम नागरिकों को असुविधा न हो।
UPITS
UPITS की तैयारी की समीक्षा बैठक करते अधिकारी
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उद्घाटन समारोह में प्रोटोकॉल व्यवस्था पर सख्ती बरतने, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए हॉस्पिटैलिटी डेस्क स्थापित करने, शटल बस सेवा, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पेयजल, और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्रांडिंग के लिए प्रमुख मार्गों पर आकर्षक होर्डिंग, फ्लेक्स, एलईडी डिस्प्ले, और दिशा-सूचक बोर्ड लगाने पर जोर दिया ताकि आयोजन का भव्य प्रभाव दिखे।
बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह व लक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, प्रशासन, पुलिस, और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने औद्योगिक पदाधिकारियों के साथ एक अन्य बैठक की, जिसमें उन्होंने ट्रेड शो में अधिक से अधिक पंजीकरण और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, और संबंधित औद्योगिक पदाधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Related posts

Leave a Comment