नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (AIRPORT) जेवर (JEWAR) अब उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार! DGCA से मिला एरोड्रम लाइसेंस, जल्द होगा उद्घाटन

DGCA

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (AIRPORT) जेवर (JEWAR) अब उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार! DGCA से मिला एरोड्रम लाइसेंस, जल्द होगा उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा, 7 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेवर (JEWAR) क्षेत्र में विकसित हो रहे (AIRPORT) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) को एक बड़ी सफलता मिली है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस एयरपोर्ट (AIRPORT) को एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है। इससे पहले एयरपोर्ट (AIRPORT) को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से सिक्योरिटी वेटिंग अप्रूवल भी प्राप्त हो चुका था।

इस महत्वपूर्ण लाइसेंस के मिलने के साथ ही एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, DGCA से लगभग सभी आवश्यक NOC और मंजूरियां मिल चुकी हैं। अब एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन और फ्लाइट ऑपरेशंस की शुरुआत किसी भी समय हो सकती है। सूत्रों की मानें तो पहले चरण में डोमेस्टिक फ्लाइट्स और कार्गो सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है, जो करीब 45 दिनों के भीतर संभव हो सकती हैं।

यह (JEWAR) एयरपोर्ट (AIRPORT) 1,300 हेक्टेयर में फैला हुआ है और पहले फेज में सालाना लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। 3,900 मीटर लंबे और 45 मीटर चौड़े रनवे के साथ यह 24×7 ऑपरेशन के लिए तैयार है। यह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (AIRPORT) के बाद NCR का दूसरा प्रमुख इंटरनेशनल गेटवे बनने जा रहा है।

उधर, (JEWAR) एयरपोर्ट (AIRPORT) के उद्घाटन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कुछ सूत्रों में नवरात्रों के दौरान उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले महीनों में कई बार उद्घाटन की तिथियां चर्चा में आईं, लेकिन अब DGCA के लाइसेंस के बाद यह सपना साकार होने के करीब पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने की भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट (AIRPORT) प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। एयरपोर्ट अब उत्तर प्रदेश और पूरे NCR के लिए एक नया एविएशन हब बनकर उभरेगा, जो कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति देगा।

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment